Google Analytics —— Meta Pixel

दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाना चाहा, महिला ने पकड़कर ले ली जान

NEWSDESK
2 Min Read

मालदा। वैसे तो देश में दुष्कर्म के कई मामले सामने आते हैं जिनमें से कुछ में तो आरोपी का जुर्म साबित होता है और उसे सजा भी मिलती है लेकिन कुछ में वो बच निकलता है। हालांकि, इस सब के बावजूद पीड़िता की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। कईं बार आरोपी दुष्कर्म के बाद हत्या तक कर देते हैं और ऐसे हैवानों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में वक्त लग जाता है।

लेकिन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले हैवान को खुद ही सजा देदी। सजा भी ऐसी कि आरोपी जिंदा नहीं बच सका। खबरों के अनुसार मालदा में एक शख्स ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे हैवान को भी आग की लपटों में खींच लिया।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला को गंभीर अवस्था में मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। महिला का दावा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर उसे परेशान करता था और सोमवार को वह उस समय उसके घर में घुस आया जब कोई नहीं था।

वैधव्य जीवन बिता रही इस महिला ने कहा कि इस आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया और आग के हवाले कर दिया। ऐसे में उसने कसकर आरोपी को भी पकड़ लिया। पड़ोसियों ने घर से निकलता धुआं देखा तो वहां पहुंचे और उन्हें बचाया। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां आरोपी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share this Article
Leave a comment