Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

NEWSDESK
1 Min Read

धमतरी। धमतरी जिले में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 30 की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात तीन युवक सतीश, हेमलाल और यमन अपने गांव भालूझूलन लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में एक युवक की मौके पर ही और बाद में दो युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है।

 

Share this Article
Leave a comment