Google Analytics —— Meta Pixel

मध्यप्रदेश : पुलिस ने एफआईआर लिखी 82 हजार के चोरी की, और चोरी हुई 2 लाख के जेवरों की

NEWSDESK
1 Min Read

भोपाल। कोलार इलाके में एक निजी कंपनी के असि. मैनेजर के सूने मकान से चोर जेवर समेत दो लाख का सामान चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में 82 हजार की एफआईआर लिखी है।

कोलार पुलिस के अनुसार ऑनेक्स पैलेस, नयापुरा निवासी मनीष मिश्रा (40) एक निजी कंपनी की आईटी शाखा में असिस्टेंट मैनेजर हैं। मिश्रा के अनुसार उनके चाचा इन दिनों बीमार हैं। उनकी देखरेख के लिए दो महीने से परिवार के सदस्य सूरज नगर स्थित अपने चाचा के घर में रह रहा है। शनिवार रात करीब 9 बजे जब वे अपने घर पहुंचे, तब चोरी की जानकारी मिली है। घर से जेवर समेत दो लाख का सामान चोरी हुआ है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में केवल 82 हजार की चोरी होने का मामला दर्ज किया।

Share this Article
Leave a comment