Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव बैकुंठपुर प्रवास पर

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 02 मार्च को एक दिन के बैकुंठपुर प्रवास पर रहेंगे। वे 02 मार्च को दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से कोरिया जिले के कटोरा स्टेशन पहुंचकर सवेरे पौने सात बजे ग्राम रनई पहुंचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव सवेरे साढ़े नौ बजे रनई से ग्राम पटना के लिए रवाना होंगे। वे दस बजे पटना अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे बैकुंठपुर में जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण करेंगे।

सिंहदेव बैकुंठपुर कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे दोपहर वहां से ग्राम करजी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे करजी में संत रविदास जयंती कार्यक्रम के समापन में शामिल होंगे। सिंहदेव करजी से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Share this Article
Leave a comment