Google Analytics —— Meta Pixel

बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

News Desk
2 Min Read

 

बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

 

बेमेतरा, 11 सितंबर 2026

 

प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना आज साकार हुआ। माननीय केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सांकेतिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर के लगभग  2 लाख आवासों का एक साथ सांकेतिक गृह प्रवेश  कराया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों के लिए किया गया।

बेमेतरा में 5400 परिवारों ने किया नए घर में प्रवेश

 

इसी तारतम्य में जिला बेमेतरा में आज लगभग 5400 आवासों का भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास शामिल हैं।

 

जिले के चारों जनपद पंचायतों – बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ एवं साजा की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण / जुड़ाव राज्य स्तरीय मुख्य समारोह से रहा, जहां से केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने हितग्राहियों को संबोधित किया।

 

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिन हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें आज नए घर की चाबी सौंपकर विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। नए पक्के आवास मिलने से हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ देखा गया।

Share this Article