Google Analytics —— Meta Pixel

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘A’ ग्रेड, राज्यपाल रमेन डेका ने दी कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को बधाई…..

News Desk
1 Min Read

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य भेंट की। कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है। राज्यपाल श्री डेका ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Share this Article