Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही हैं शासकीय योजनाएं….

News Desk
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सुशासन का संकल्प अब धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी योजनाएं फाइलों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों के हाथों तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के पर पलारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत वटगन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता के लिए वरदान साबित हुआ। इस शिविर की सफलता का जीवंत उदाहरण तब देखने को मिली जब जोगी राम वर्मा ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अधिकारियों ने उनके आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की और देखते ही देखते उन्हें आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाकर सौंप दिया।

अपने हाथ में स्वास्थ्य सुरक्षा का यह मजबूत कवच पाकर जोगी राम वर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिविर के माध्यम से बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए मौके पर ही कार्ड मिल जाना सुशासन की असली परिभाषा को चरितार्थ करता है। यह वाकया न केवल प्रशासनिक तत्परता को उजागर करता है, बल्कि यह भी बताता है कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश का अंतिम व्यक्ति अब खुद को सशक्त और मजबूत महसूस कर रहा है।

Share this Article