Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहा: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…..

News Desk
1 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम, रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 9वीं से 12वीं) तक के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।  छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया गया कि वर्ष 2026 में कुल 34 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जिनमें 1117 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

मण्डलम् का कुल औसत परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहा। पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10वीं) में 682 परीक्षार्थियों में से 545 उत्तीर्ण, 45 अनुत्तीर्ण एवं 92 परीक्षार्थी पूरक घोषित हुए, जिसका परिणाम 79.91 प्रतिशत रहा।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

इसी प्रकार उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12वीं) में कुल 435 परीक्षार्थियों में से 407 उत्तीर्ण, 15 अनुत्तीर्ण एवं 13 पूरक रहे तथा इस कक्षा का परिणाम 93.56 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस अवसर पर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम् तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। परीक्षार्थी अपना विस्तृत परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट cgstatesvm.in  पर अनुक्रमांक दर्ज कर देख सकते हैं।

Share this Article