Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की….

News Desk
1 Min Read

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों को श्री राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।

Share this Article