Google Analytics —— Meta Pixel

विवेकानंद महाविद्यालय में शहीदों की स्मृति में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं संरक्षण संकल्प

News Desk
2 Min Read

एमसीबी/मनेंद्रगढ़

विवेकानंद महाविद्यालय में शहीदों की स्मृति में ‘एक पेड़ मां के नाम’     अभियान के तहत पौधारोपण एवं संरक्षण संकल्प शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने वीर शहीदों की अमर गाथा को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती के मार्गदर्शन एवं प्रेरक नेतृत्व में परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने उपस्थित प्राध्यापकगण, कर्मचारीवृंद तथा छात्र-छात्राओं को वृक्ष लगाने, उनकी देखरेख करने और संरक्षण की शपथ दिलाई। डॉ. चक्रवर्ती ने कहा कि पेड़ न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य का प्रतीक भी हैं। 

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने साथ-साथ मिलकर पौधे लगाये एवं उनके नियमित सिंचन, देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। पौधारोपण स्थल पर लगाए गए पौधों के पास नाम-पट्टिकाएं भी लगाई गईं, जिससे उनकी पहचान बनी रहे और सभी को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे। 
यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों और पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी एक सार्थक प्रयास है।

 महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो धरती को हराभरा और जीवन को संतुलित बनाए रखा जा सकता है।

Share this Article