Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात….

News Desk
1 Min Read

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय आज से 2 दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी दो मंत्रियों के पद खाली हैं.

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा, दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात होगी. कल केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की जाएगी. संसद सत्र के चलते जो मंत्री मिलेंगे उनसे मुलाकात करेंगे. दुर्ग जिले में दो नन की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, पुलिस अपना काम कर रही है. केरल से आए डेलिगेशन ने मुलाकात की. संगठन के लोगों ने भी मुलाकात की है. इस मामले पर विस्तार से चर्चा की गई है.

Share this Article