Google Analytics —— Meta Pixel

किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी होने पर मनाया जाएगा ‘पीएम किसान दिवस’….

News Desk
1 Min Read

कांकेर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 20वीं किश्त की राशि पात्र किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी, जिसका प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया जाना है, भारत सरकार द्वारा उक्त दिवस को पीएम किसाना दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि इसके तहत जिला एवं विकासखण्ड स्तर कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, मंडी एवं कृषि विभाग के समन्वय से आयोजित किया जाएगा।

साथ ही जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों तथा पुरस्कृत किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा पंचायत एवं क्षेत्रीय सेवा सहकारी समिति में सरपंच, पंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रगतिशील कृषकों को आमंत्रित किए जाएंगे।

Share this Article