Google Analytics —— Meta Pixel

पिकनिक स्पॉट बना खतरे का केंद्र: परसदा वॉटरफॉल पर स्टंटबाजों पर नजर, सुरक्षा के लिए तैनात जवान

News Desk
1 Min Read

रायगढ़

बरसात के मौसम में प्रकृति अपनी पूरी रौनक के साथ नजर आती है और इसी दौरान लोग प्राकृतिक स्थलों जैसे वॉटरफॉल और नदियों का आनंद लेने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा में स्थित वॉटरफॉल भी ऐसा ही एक आकर्षण बन गया है, जहां हर साल बारिश के दिनों में लोग पिकनिक मनाने आते हैं।

हालांकि, इस बार पुलिस ने समय रहते बड़ा कदम उठाया है। 100 फीट ऊंचे झरने पर नहाते समय छलांग लगाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए परसदा वॉटरफॉल पर पुलिस का पहरा लग गया है। वहीं क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड भी लगाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि झरने के पास स्टंटबाजी जैसी हरकतें जानलेवा हो सकती हैं। पूर्व में भी कई बार ऐसे स्टंट में लोग जान जोखिम में डाल चुके हैं। संभावित हादसों को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए झरने के आसपास निगरानी बढ़ा दी है।

Share this Article