Google Analytics —— Meta Pixel

हत्या कर बिलासपुर में छिपा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

News Desk
2 Min Read

बिलासपुर

बच्ची की निर्मम हत्या के बाद कई महीनों से फरार आरोपी सोहन राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की. आोरपी को शनिचरी बाजार से दबोचा गया. यह पूरा मामला संबलपुर चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है. जहां आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था.

जानकारी के मुताबिक, सोनपुरी गांव में 16 फरवरी को 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई. शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया था कि वह अपनी बच्ची और पत्नी के साथ केट से राहर लेकर आ रहे थे. इसी दौरान उनकी बच्ची का पता नहीं चला. जब उन्होंने ढूंढना शुरू किया तो बच्ची का शव खेत में पड़ा मिला. घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया था. सड़कों पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया गया था.

पुलिस को सूचना सूचना मिली थी कि फरार से आरोपी से मेला खाता एक व्यक्ति देखा गया है. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से दबोचा और थाने लेकर आई. आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया. कोतवाली पुलिस ने उसे नवागढ़ पुलिस को सौंप दिया है.

Share this Article