Google Analytics —— Meta Pixel

आश्रम दुष्कर्म मामला: दूसरे आरोपी की हुई गिरफ्तारी, जांच में तेजी

News Desk
2 Min Read

बालोद

दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेश आश्रम की नाबालिग से यौन शोषण के मामले में दूसरे आरोपी राजवीर यादव की गिरफ्तारी हो गई है. इस केस में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज है. आश्रम संचालक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि अबतक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है.

बता दें कि जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम पिछले 5 साल से संचालित किया जा रहा है. आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है. लगभग पांच माह पुराने मामले से जुड़े कुछ वीडियो वायरल वायरल हो रहा है. इसमें कथित बाबा और एक युवक नजर आ रहा है. आरोपी शिष्य शादी शुदा है. दोनों के बीच आश्रम की शिष्य के साथ अनाचार मामले को लेकर बातचीत होती है, इसी दौरान आरोपी शिष्य अपराध करना कबूलता है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता के परिजनों ने मामले के संबंध में बालोद थाने शिकायत की थी, जिसके आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया. वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में शिकायत के आधार पर शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है. मुख्य आरोपी बिहार का रहने वाला है.

Share this Article