Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की….

News Desk
1 Min Read

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को थामे रखता है। मछुआरे के बेटे से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा बताती है कि ज्ञान, अनुशासन और संकल्प से कोई भी असंभव को संभव बना सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें और ज्ञान, विज्ञान और सेवा के माध्यम से देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Share this Article