Google Analytics —— Meta Pixel

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 455.37 अंक या 0.56 प्रतिशत उछलकर 82,176.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 771.16 अंक या 0.94 प्रतिशत उछलकर 82,492.24 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 148 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,001.15 पर आ गया। यह 16 मई के बाद से अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 8 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 4.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हफ्ते के पहले दिन, सेंसेक्स में शामिल एचसीएल टेक के शेयर 1.55 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.51 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.51 प्रतिशत, आईटीसी 1.50 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.41 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.29 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.23 प्रतिशत, इंफोसिस 1.12 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.98 प्रतिशत, टाइटन 0.90 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.74 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.72 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.65 प्रतिशत, टीसीएस 0.63 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.61 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.45 प्रतिशत, एसबीआई 0.42 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.17 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.47 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.39 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.30 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.28 प्रतिशत, सनफार्मा 0.19 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Share this Article