Google Analytics —— Meta Pixel

सीजी का सुशासन तिहार सोशल मीडिया मे दूसरे नंबर पर कर रहा है ट्रेंड

News Desk
1 Min Read

 
आज  से  शुरु  हो  रहा  है  तीसरा  चरण

मुख्यमंत्री  साय करेंगे  गाँवों का  आकस्मिक  दौरा

रायपुर  

सोशल  मीडिया  के  एक्स  प्लेटफार्म  पर  सीजीकासुशासन हेजटैग के साथ दूसरे  नंबर  पर  ट्रेंड  कर  रहा  है।  उल्लेखनीय  है  कि प्रदेशव्यापी  सुशासन  तिहार  का  तीसरा  चरण  आज  से  शुरू  हो रहा  है,  जो 31  मई  तक  चलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे।  मुख्यमंत्री श्री  साय किसी भी गांव में आकस्मिक रूप से जाएंगे  और वहां लोगों से सीधा  संवाद करेंगे। उनका यह भ्रमण गोपनीय है। मुख्यमंत्री  समाधान शिविरों  में  भी  जाएंगे और  लोगों  से  योजनाओं  का  फ़ीड बेक  लेंगे।

Share this Article