Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का करेंगे, 29 जनवरी तक चलेगी

News Desk
3 Min Read

Chief Minister Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक दो चरणों में प्रगति यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज गुरुवार से वह खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यहां वह कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे। मंडिमंडल सचिवालय की ओर से इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। इसके अनुसार, सीएम पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि आज सीएम खगड़िया जाकर वापस पटना लौट जाएंगे। दो दिन बाद बेगूसराय जाएंगे और वापस पटना लौट जाएंगे। 

सीएम नीतीश: पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे
वहीं 20 जनवरी को सुपौल जाएंगे। 21 जनवरी को किशनगंज, 22 जनवरी को अररिया जाएंगे। इस तीनों जिले की यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे लेकिन वापस पटना आ जाएंगे। इसके बाद 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाएंगे लेकिन दोनों दिन मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौट जाएंगे।

खगड़िया वासियों को देंगे 400 करोड़ की योजनाओं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जाएंगे। यहां वे नए साल में 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को देंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोड़ों पर है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16  जनवरी को खगड़िया में सैकड़ो योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोड़ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन करेगें। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है। वहीं वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला ITI कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।

Share this Article