Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों ने युवक का अपहरण कर की हत्या, शव के पास से पर्चा बरामद

News Desk
1 Min Read

बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और रेड्‌डी गांव के पास शव को फेंक दिया. शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे. सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए और उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का शव रेड्डी गांव के पास मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

Share this Article