Google Analytics —— Meta Pixel

तीन आदमखोर बाघों ने एक साथ महिला पर किया हमला, दर्दनाक मौत हुई; ग्रामीण भयभीत

News Desk
2 Min Read

छतरपुर: पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बड़ी घटना घटी है, जिससे टाइगर रिजर्व से सटे गांव हिनौता के ग्रामीण दहशत में हैं। सुबह करीब 9 बजे चार महिलाएं रोज की तरह टाइगर रिजर्व में चारा काटने गई थीं, तभी अचानक महिलाओं ने बाघ देखा तो बाघ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया। पूरी घटना मृतका के साथ रही महिलाओं ने देखी। बताया गया कि फुलिया साहू (58) को बाघ ने घसीटकर मार डाला।

दूसरी ओर पन्ना टाइगर रिजर्व में यह पहला मौका है, जब बाघ ने इंसानों पर हमला किया है। घटना के बाद प्रबंधन ने टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। हाथियों से निगरानी कर बाघों को चिह्नित किया जा रहा है। बताया जाता है कि बाघिन 652 और उसके शावकों ने महिला को अपना शिकार बनाया है। हाथियों की मदद से महिला के शव को बाघ से मुक्त करा लिया गया है।

इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि पहले बाघ घर में बंधे मवेशियों को निशाना बनाते थे। कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब वे इंसानों को भी अपना शिकार बनाने में लगे हैं। अब बाघ आदमखोर भी हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीन बाघ एक साथ थे जिन्होंने महिला का शिकार किया।

Share this Article