Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार से झारखंड शादी में जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोग घायल

News Desk
2 Min Read

बिहार के सारण के दिघवारा से झारखंड जा रही बस सुबह हजारीबाग के चरही फोरलेन के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस लड़की को लेकर शादी के लिए जा रही थी। दिघवारा के कामाख्या सिंह अपनी बेटी को लेकर शादी के लिए रांची जा रहे थे। शादी आज ही होनी थी। बताया जा रहा है कि बस चरही मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

बस दुर्घटना में 11 लोग घायल
इस बस दुर्घटना में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए जिनमें 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कंडक्टर और दो यात्रियों की हालत गंभीर
इस घटना में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है। कंडक्टर की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। उसकी उंगलियों में गहरी चोट थे वहीं 22 वर्षीय सोनी सिंह के ठुड्डी में गहरी चोट के के कारण उसे भी रांची रिम्स रेफर किया गया।
जबकि 12 वर्षीय प्रतीक कुमार के सिर में गहरी चोट लगी थी। इसका उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भी रांची रिम्स रेफर कर दिया गया साथ ही 55 वर्षीय वर्षीया उषा देवी जो घायल होने के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत थी। वहीं बाकी के मरीज प्राथमिक उपचार के बाद वापस रांची चले गए। इन लोगों की हल्की चोटें आई थीं।

Share this Article