Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

News Desk
1 Min Read

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की 03 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

मेजर ध्यानचंद के खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को याद करते हुए साय ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद जी अपनी प्रतिभा और हॉकी के प्रति समर्पण, प्रेम और अनुशासन से भारत में हॉकी की पहचान बन गए हैं।

उनके के जादुई खेल से भारत ने ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। 

उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है।

The post रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन… appeared first on .

Share this Article