Google Analytics —— Meta Pixel

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने जाना चाहिए

News Desk
3 Min Read

भारतीय क्रिक्रेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) और पाकिस्तानी क्रिेकेट बोर्ड के विवाद के कारण चैंपियंस ट्राफी का शिड्यूल अब तक तय नहीं हो पाया है। दरअसल, भारत सरकार ने तय किया है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगी।

सरकार के इस रुख को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सही नहीं मानते। उनका स्पष्ट कहना है कि खेल में राजनीति को नहीं घसीटना चाहिए। जीत के जज्बे के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सरकार पर कटाक्ष भी किया है। कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरयानी खाने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं, तो भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान क्यों नहीं जा सकती।

उल्लेखनीय है कि 2015 नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। तेजस्वी उसे ही बिरयानी से जोड़कर कटाक्ष कर रहे। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेटर हुआ करते थे। गुरुवार को झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पटना लौटने के बाद वे मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उनसे पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम के खेलने के लिए पाकिस्तान जाने पर आपत्ति क्यों है? उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेटरों का पाकिस्तान जाना बिल्कुल ठीक है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। खेलों में राजनीति को मिलाना सही नहीं है। यह अच्छा होगा कि भारतीय टीम वहां जाएं। दूसरी टीमों को भारत आना चाहिए। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि क्या हर कोई ओलिंपिक में भाग नहीं लेता? स्मरण रहे कि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि बीसीसीआइ भारतीय टीम के विदेशी दौरों के लिए पूरी तरह भारत सरकार के निर्णय को मान्यता देगी। सरकार ने सहमति नहीं दी है।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 19 फरवरी 2025 को पाकिस्तान में शुरू होने जा रहा है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा।। हालांकि, भारतीय टीम के जाने पर अभी भी संशय बना हुआ है। इस बात की पूरी संभावना लगाई जा रही है कि भारत अपने मैच दुबई या शारजाह में खेल सकता है।

Share this Article