Google Analytics —— Meta Pixel

 नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार 

News Desk
2 Min Read

जबलपुर। ठंड का असर अब शुरु हो चुका है| नवंबर माह का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा, जब सीजन में पहली बार पारा दहाई के नीचे उतरा और 9 डिग्री पर ठहर गया| मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान पारे में और गिरावट आएगी| दिन का तापमान 26 डिग्री से नीचे आने के कारण अब दिन में भी ठंड महसूस हो रही है।  हिमालय में बर्फबारी के बाद उत्तरी हवा से समूचे मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जबलपुर में ठंड के इस सीजन में पहली बार पारा दहाई के अंक के नीचे उतर 9 डिग्री पर आया है। जिसके बाद दिन के साथ साथ रात में भी ठंड महसूस की गई। 

सीजन में पहली बार दहाई के नीचे उतरा पारा  
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरी भारत और दक्षिणी हिस्सो में हुई बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ी| मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकत्तम तापमान 25.08 डिग्री सेल्यिसस सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रात: काल 72 प्रतिशत और सायंकाल 51 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 6.34 पर और सूर्यास्त शाम 5.24 पर हुआ। प्रदेश में सबसे कम 06.01 डिग्री तापमान कल्याणपुर (शहडोल) जिले में दर्ज किया गया। उत्तर पूर्वी हवायें 3 से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। गत वर्ष आज के दिन अधिकत्तम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 15.01 डिग्री दर्ज किया गया था। 

Share this Article