Google Analytics —— Meta Pixel

भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव चरणजीत सिंह ने राजनांदगांव जिले में बिहान के कार्यों का किया अवलोकन

News Desk
2 Min Read

रायपुर :  अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चरणजीत सिंह ने आज जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मिशन संचालक सुजयजैन, अतिरिक्त मिशन संचालक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुसुरूचि सिंह, सीईओ सुएलिस लकरा, प्रशासनिक अधिकारी जायसवाल, एसपीएम राजन सोनी सहित अन्य अधिकारी उनके साथ थे।
    अतिरिक्त सचिव चरणजीत सिंह ने राजनांदगांव जनपद के ग्राम पंचायत अंजोरा में 75 महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अवलोकन किया तथा इससे हो रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम अंजोरा में गणेशा हर्बल गुलाल यूनिट में पीपीपी मॉडल के तहत समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे गुलाल, रोली, चंदन, कुमकुम, पूजन सामग्री के साथ ही व्यापक स्तर पर किए जा रहे पैकेजिंग यूनिट को देखा। वे जय बाबा कुटी स्वसहायता समूह एवं सखी संकुल संगठन की महिलाओं से रूबरू हुए। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार मिल गया है और अच्छी आमदनी मिल रही है।

अतिरिक्त सचिव सिंह ने पदुमतरा में समूह के उत्पादों का अवलोकन किया। संकुल अध्यक्ष ने बताया कि संकुल गठन से अब तक 1 करोड़ 18 लाख रूपए का शुद्ध लाभ एवं विगत विŸाीय वर्ष में 30 लाख रूपए की आय हुई है। सिंह ने प्रत्येक परिवार को समूह के माध्यम से आजीविका से जोड़े की बात कही।

Share this Article