Google Analytics —— Meta Pixel

रांची में ख्रीस्त राजा पर्व की निकाली जाएगी शोभायात्रा

News Desk
1 Min Read

रांची।आगामी 30 नवंबर से ईसाई समुदाय आगमनकाल में प्रवेश कर जाएगा। इसके साथ ही क्रिसमस की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व 24 नवंबर को कैथोलिक समुदाय ख्रीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाएगा। इसको लेकर रांची में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे से निकाली जाएगी। शोभायात्रा लोयला मैदान से मिशन चौक, सर्जना चौक, परमवीर अलबर्ट एक्का चौक, थड़पकना, लालपुर, डंगरा टोली चौक होते हुए लोयला मैदान पहुंचेगी। वहां धार्मिक अनुष्ठान की विधि पूर्ण की जाएगी। शोभायात्रा को लेकर गंतव्य मार्ग में ईसा मसीह से जुड़ी झांकी की भी प्रस्तुति की जाएगी।

Share this Article