Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी ने महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक संदेश जारी कर कहा, कि साहस और देशभक्ति की सच्ची प्रतिमूर्ति, निडर झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। आज़ादी की लड़ाई में उनकी बहादुरी और प्रयास पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में उनके नेतृत्व ने दिखाया कि सच्चा दृढ़ संकल्प क्या होता है। 

प्रधानमंत्री मोदी इस समय ब्राजील यात्रा पर 
प्रधानमंत्री मोदी इस समय जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील यात्रा पर हैं। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ 1857 की क्रांति के दौरान शहादत दी थी, जब वह केवल 29 वर्ष की थीं। उनकी वीरता और साहस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण स्थान बनाया और वे आज भी भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Share this Article