Google Analytics —— Meta Pixel

छिंदवाड़ा सहित 3 जिलों के SP बदले, मध्य प्रदेश में 10 IPS अधिकारियों के तबादले

News Desk
2 Min Read

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इनमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मीनाक्षी शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में ही इसी पद पर सामुदायिक पुलिसिंग और आरटीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को पुलिस मुख्यालय भोपाल में विसबल पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

जबलपुर रेंज के उप महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। जबलपुर रेंज विसबल उप महानिरीक्षक अतुल सिंह को जबलपुर रेंज में उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शडहोल जिले के एसपी कुमार प्रतीक को भोपाल में विसबल की 23वीं बटालियन में तैनात किया गया है। छिंदवाड़ा में विसबल की आठवीं वाहिनी के सेनानी रामजी श्रीवास्तव को शहडोल का एसपी बनाया गया है। सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता को छिंदवाड़ा में विसबल की आठवीं वाहिनी में स्थानांतरित किया गया है।

छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री को एसपी सिंगरौली और भोपाल में विसबल की 23वीं के अजय पांडे को एसपी छिंदवाड़ा के रूप में भेजा गया है।इसके अलावा एक अन्य आदेश के जरिए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप भूरिया को नरसिंहपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। खजुराहो में पदस्थ एसडीओपी डॉ सलील शर्मा को रीवा में विसबल की नवीं वाहिनी का सहायक सेनानी के पद पर तैनात किया गया है।

Share this Article