Google Analytics —— Meta Pixel

न्यूयॉर्क में चाकूबाजी से मची दहशत, दो की मौत, पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में 

News Desk
2 Min Read

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मैनहट्टन में कथित तौर पर चाकू से हमले में दो लोगों की हत्या कर दी और तीसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

न्यूयॉर्क के पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के मुताबिक, हमला सोमवार की सुबह हुआ। एक 36 वर्षीय व्यक्ति को सुबह 8.20 बजे चाकू से गोदा गया। यह हमला एक निर्माण स्थल पर हुआ, जहां व्यक्ति 19वीं स्ट्रीट पर काम कर रहा था। पहले हमले के करीब दो घंटे बाद ईस्ट 30वीं स्ट्रीट पर एक 68 वर्षीय व्यक्ति को कई बार चाकू से गोदा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरा हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ। एक महिला को मिडटाउन में 42वीं स्ट्रीट पर चाकू मारा गया। महिला की हालत गंभीर थी और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने कहा कि उसने हमले में इस्तेमाल किए गए खून से सने हुए रसोई के चाकू बरामद किए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस के प्रमुख जोसेफ केनी ने कहा कि इन हमलों में दो बेगुनाह लोग मारे गए हैं और एक महिला अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस हमले में किसी अन्य हमलावर का हाथ नहीं था। आरोपी (51 वर्षीय) ईस्ट 30वीं स्ट्रीट पर एक शेल्टर में रहता था। वह उनके पास गया और अचानक उसने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 46वीं स्ट्रीट पर पकड़ा गया। वह अब थाने में हिरासत में है। 
इसको लेकर न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह स्पष्ट उदाहरण है कि हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली न्यूयॉर्क वासियों को कैसे विफल कर रही हैं। 
 

Share this Article