Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड!

News Desk
2 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठण्ड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी समेत टूरिस्ट प्लेस में भी कंपकंपी बढ़ गई है। वहीं रातें सर्द होने की वजह से कंबल और रजाई निकल गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में हवाएं कमजोर हो गई हैं। जिसका असर एमपी में नजर आ रहा है।
भोपाल वासियों को भी इस सर्द भरे मौसम से फिलहाल राहत नहीं है। यहां 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जबलपुर में भी रात का तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 15 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है।

20 नवंबर तक चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में 20 नवंबर तक शीतलहर चलेगी। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। जबकि पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। साथ ही कोहरा भी नजर आएगा।  मंडला में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड दर्ज हुआ है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतर जिलों का तापमान रात में 10 से 15 डिग्री तक पहुंचा। भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Share this Article