Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-मप्र में खाद की कोई कमी नहीं

News Desk
1 Min Read

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रदेश में कहीं कोई कमी नहीं है, लगातार खाद पहुंचाई जा रही है। सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है। विकास, जनकल्याण का चुनाव है। विकास की गंगा लगातार बही है और बह रही है। बुधनी मेरी आत्मा है, भारी बहुमत से जीतना है।

झारखंड में हार से घबराई कांग्रेस
वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यहां डबल इंजन स्थापित होगा। झारखंड में वादा खिलाफी का चुनाव है। घुसपैठियों से जनता नाराज है। सहयोगियों के साथ एनडीए सरकार बना रही है। संभावित हार से कांग्रेस घबरा गई है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर निशाना भी साधा हैं। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र फिर कास्ट है। राहुल गांधी देश को तोडऩे में लगे हैं, देश को बांटने वाले हैं। वे देश हितैषी नहीं हैं। देश को तोडऩे वाले कभी सफल नहीं होंगे।

Share this Article