Google Analytics —— Meta Pixel

बिजली की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, विभाग में मचा हड़कंप

News Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के  जंगल में इन दिनों 78 हाथी दो दलों में विचरण कर रहा है।

बीती रात चुह्कीमार जंगल में बिछे 11केवी लाइन के तार टूट जाने से उसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई, जिसमें एक शावक भी शामिल होने की बात कही जा रही है। एक साथ जंगल में तीन हाथियों की मौत हो जाने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही साथ इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी भी मौके के लिए रवाना हुए।
 

Share this Article