Google Analytics —— Meta Pixel

ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर इतिहास रचेगी भाजपा : साव

News Desk
1 Min Read

रायपुर

रायपुर दक्षिण उप चुनाव में बनाए गए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुत ही वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता बताया है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर भाजपा इतिहास रचेगी.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा. अब जनता को एक वोट से दो विधायक चुनने का मौका मिलेगा. सीट पर लगातार आठ बार बृजमोहन अग्रवाल निर्वाचित होते रहे हैं, अब वे सांसद के रूप में उनका प्रतिनिधित्व कर ही रहे हैं.

उन्होंने इसके साथ रायपुर दक्षिण में आज होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपनी गतिविधि संचालित करने का अधिकार है, लेकिन जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा. वहीं भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर कहा कि पूरे देशभर में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है. जिला और मंडल के लिए भी नियुक्ति होगी.

Share this Article