Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार में तापमान गिरने की संभावना, IMD का आज के मौसम पर खास अपडेट

News Desk
3 Min Read

बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम में लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। यानी कहें तो ग्राणीण इलाकों में लोगों को अब गर्म कपड़े की जरूरत होने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में किसी भी जिले में बारिश होने के आसार नहीं हैं।

कई शहरों के तापमान में आई गिरावट

कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भागलपुर, दरभंगा, किशनगंज, पूर्णिया, खगड़िया समेत कई जिलों में पारा नीचे लुढ़क गया है। इस गिरते-चढ़ते तापमान में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है।

ऊपर दी गई तापमान की सूची पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि राजधानी पटना और अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ऐसे में इसे सर्दियों के मौसम की आहट माना जा रहा है।

बिहार में इस महीने में हुई सर्वाधिक बारिश

राजधानी समेत प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 20 जून से 13 अक्टूबर तक मानसून सीजन के दौरान जून, जुलाई, अगस्त की तुलना में सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

जून में सामान्य से 52 फीसद, जुलाई में 29 फीसद, अगस्त में चार फीसद जबकि सितंबर में सामान्य से एक फीसद अधिक वर्षा हुई। इसके बावजूद मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 20 फीसद कम वर्षा दर्ज हुई।

मानसून सीजन के दौरान पटना सहित 20 जिलों में सामान्य से 20-59 फीसद कम वर्षा, 17 जिलाें में सामान्य से 19 फीसद अधिक व नवादा में सामान्य से 20-59 फीसद अधिक वर्षा दर्ज की गई। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में 992.2 मिमी वर्षा होनी थी जबकि 798.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। थोड़ी कम बारिश से कुछ जिलों में किसानों के फसल को नुकसान होने की भी खबर आई। हालांकि, बाढ़ के चलते भी कई  जगहों पर फसलों को नुकसान हुआ।

इन जिलों में सामान्य से कम वर्षा 

बेगूसराय, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली इन जिलों में सामान्य व सामान्य से अधिक वर्षा : अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, सिवान, सुपौल, पश्चिम चंपारण।

Share this Article