Google Analytics —— Meta Pixel

केजरीवाल मान के कतरेंगे पर? दो लोगों को नजर रखने भेज रहे पंजाब

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। भगवंत मान केजरीवाल की पहली पसंद थे ही नहीं। दूसरी पसंद का राज्य में स्कोप नहीं था। इसलिए सीएम की कुर्सी भगवंत मान बैठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। आम आदमी पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी ये बात पूरे दावे से कहते हैं।
पंजाब में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अब अरविंद केजरीवाल भगवंत मान की ताकत कम करने में जुटे हैं। केजरीवाल और मान के रिश्ते अरविंद केजरीवाल के जेल जाने और लोकसभा चुनाव के लिए फंड न मिल पाने से ज्यादा बिगड़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद इसका असर दिखने भी लगा है। केजरीवाल ने भगवंत मान पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए दिल्ली से दो खास लोगों को बड़ी जिम्मेदारी देकर पंजाब भेजने की तैयारी है। इनमें एक विजय नायर हैं, जो पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबी हैं। वहीं दूसरे बिभव कुमार हैं, जो अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक हैं। ये दोनों हाल में जेल से छूटे हैं।

Share this Article