Google Analytics —— Meta Pixel

हरमनप्रीत सिंह: HIL नीलामी में सबसे महंगे बने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह

News Desk
3 Min Read

भारत में भले ही सबसे प्रसिद्ध खेल इस समय क्रिकेट है, लेकिन एक वक्त पर हॉकी ने भारतीय फैंस के दिलों पर राज किया है। भारतीय हॉकी टीम के नाम ही सबसे ज्यादा 8 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है। लेकिन अब हॉकी का पुराना दौर लौटता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जो उसका लगातार दूसरा मेडल था। अब हॉकी के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए हॉकी इंडिया लीग का 7 साल बाद आयोजन होगा। इसके लिए हॉकी इंडिया लीग ऑक्शन 2024 का आयोजन हो रहा है। जिसमें अभी तक भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे बिके हैं। 

हरमनप्रीत सिंह ऑक्शन में बिके 78 लाख रुपये में
ऑक्शन में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपये में खरीदा है। पहले दिन ऑक्शन में बिके प्लेयर्स में से हरमनप्रीत की कीमत सबसे ज्यादा है। हरमनप्रीत एक शानदार ड्रैग फ्लिकर हैं, जो दबाव की स्थिति में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। पेनाल्टी स्ट्रोक और कॉर्नर को गोल में बदलने में उन्हें महारथ हासिल है। वह अपने दम पर टीम को जिताने की काबिलित रखते हैं। उन्होंने नेशनल टीम के लिए खेलते हुए 234 मैचों में 205 गोल किए हैं। भारतीय उप-कप्तान हार्दिक सिंह की सेवाएं भी यूपी रुद्रस ने 70 लाख रुपये में हासिल कीं। वह पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम का भी अहम हिस्सा थे। 

युवाओं के लिए बड़ा अवसर है हॉकी इंडिया लीग
नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी होने के बाद हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि मैं वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि मुझे पंजाब टीम ने चुना है। हमारी टीम का नाम सूरमा हॉकी क्लब है। यह और भी खुशी की बात है कि हॉकी इंडिया लीग वापस आ रहा है। यह हमारे युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर है और हॉकी का भविष्य उज्जवल है। हॉकी इंडिया लीग की 7 साल बाद वापसी हो रही है। इससे पहले पांच सीजन हो चुके हैं और पिछली बार साल 2017 में कलिंगा लैसर्स ने दबंग मुंबई को हराकर खिताब जीता था। 

Share this Article