Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम गति शक्ति से देश अब विकसित भारत के सपने को पूरा करने आगे बढ़ रहा 

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई पीएम गति शक्ति पहल के आज रविवार को तीन साल पूरे हो गए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने इसके भारत के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने पीएम गति शक्ति के जरिए से भारत के बुनियादी ढांचे को स्मार्ट और एकीकृत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- गति शक्ति की बदौलत देश अब विकसित भारत के हमारे सपने को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रगति, उद्यमशीलता और नवाचार को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरा है। इसने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ाया है, जिससे सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ।
इस पहल के तहत कई क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स को सुधारने, देरी को कम करने और नए अवसरों को पैदा करने के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है। इससे कई परियोजनाओं की कार्यान्वयन गति में सुधार हुआ है और भारत के विकास की दिशा को तेज किया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर लिखा- आज पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस पहल ने लॉजिस्टिक्स को सुव्यवस्थित किया और कनेक्टिविटी को बढ़ाया है, जिससे परियोजनाओं की गति में तेजी आई और यह एक आधुनिक, परस्पर जुड़े बुनियादी ढांचे के नेटवर्क के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। पीएम गति शक्ति पहल के तहत देश में बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, जिससे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में नया विश्वास और गति आई है।

Share this Article