Google Analytics —— Meta Pixel

 आरोपी को बचा रहे एलजी किस मामले में आप ने उपराज्यपाल को घेरा

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा, दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न हुआ और आरोपी को सजा देने के लिए एलजी कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। आप नेता ने कहा, एलजी को अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा कि दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है और आरोपी मेडिकल सुपरिटेंडेंट है। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और एलजी जिन्हें शिकायत मिली वो इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर महिला डॉक्टर के यौन शोषण के आरोपी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई ना करने और आरोपी को बचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आप सांसद संजय सिंह ने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा, दिल्ली के एलजी के संरक्षण में महिला डॉक्टर का शोषण चल रहा है जिसकी शिकायत बार बार हो रही है, लेकिन एलजी आरोपी को बचाने में लगे हैं। संजय सिंह ने कहा, शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर के खिलाफ ही जांच करवा रहे हैं। इसलिए ही बीजेपी और मोदी जी ने एलजी को ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार दिया हुआ है।

Share this Article