Google Analytics —— Meta Pixel

पाक के बलूचिस्तान में फिर बहा खून, बंदूकधारियों ने 20 लोगों को मार डाला…

News Desk
1 Min Read

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर से बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है।

बंदूकधारियों ने एक खदान पर हमला करके खनन के काम में जुटे 20 लोगों को मार डाला है। इसके अलावा 7 अन्य लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है।

यह हमला बलूचिस्तान के डुकी इलाके में हुआ। यहां एक निजी कोयला खदान में मजदूर काम कर रहे थे, इसी दौरान उन लोगों पर हमला हुआ।

इसमें 20 मजदूर मारे गए और 7 जख्मी हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘डुकी इलाके में कुछ बंदूकधारियों ने अचानक हमला बोला। इन लोगों के पास बड़े पैमाने पर हथियार थे।’

बंदूकों से फायरिंग के अलावा हमलावरों ने रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे।

डुकी के एक डॉक्टर जोहर खान शादीजई ने कहा कि अब तक जिला अस्पताल में 20 शव पहुंचे हैं। इसके अलावा 6 ऐसे लोगों को ऐडमिट कराया गया है, जो गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है।

The post पाक के बलूचिस्तान में फिर बहा खून, बंदूकधारियों ने 20 लोगों को मार डाला… appeared first on .

Share this Article