Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व कर्मचारी ने लगाई अस्पताल से छलांग

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली।  द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल की छत से कथित तौर पर छलांग लगाने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मरीज (63) दिल्ली उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त कर्मचारी था जो मानसिक तनाव संबंधी परेशानियों से पीड़ित था। उसका मोहन गार्डन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है जब मरीज अस्पताल की चौथी मंजिल की छत पर चढ़ा और फिर नीचे कूद गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगला जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Share this Article