Google Analytics —— Meta Pixel

नवरात्रि पर शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में आरती और दर्शन के समय में बदलाव

News Desk
2 Min Read

अहमदाबाद | शारदीय नवरात्रि पर उत्तर गुजरात स्थित शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में देवी माता के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट की सूची में कहा गया है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में मौसमी बदलाव के कारण अंबाजी में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार, 03 अक्टूबर 2024 को मंदिर में आरती और दर्शन का समय प्रतिपदा से बदल दिया गया है। जिसके मुताबिक 3 अक्टूबर को प्रतिपदा के दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक घटस्थापन होगा| इससे पहले सुबह की आरती 07:30 से 08:00 बजे तक, प्रात: दर्शन सुबह 08:00 से 11:30 तक, राजभोग दोपहर – 12:00 बजे, दर्शन दोपहर – 12:30 से 16:15 तक, आरती सायं – 18:30 से 19:00 तक और शाम के दर्शन – 19:00 से 21:00 बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे| 11 अक्टूबर 2024 को अष्टमी के दिन सुबह की आरती 6 बजे और उत्थापन सुबह 10 बजे होगा| इसके अलावा विजयदशमी को शाम 5 बजे समीपूजन होगा| 16 अक्टूबर 2024, बुधवार को दोपहर 12 बजे दूध-पौहा का भोग और कपूर आरती की जाएगी| 17 अक्टूबर 2024 को सुबह की आरती का समय 6 बजे होगा और 18 अक्टूबर 2024 से आरती व दर्शन की व्यवस्था पूर्ववत होगी| 

Share this Article