Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे वकील को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके के मुर्गा मंडी के पास बीती रात हिट एंड रन मामले में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान कड़कड़डूमा कोर्ट में काम करने वाले 45 वर्षीय वकील मिथिलेश चौबे के रूप में हुई है। घटना के समय पीड़ित बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वकील मिथिलेश चौबे की मौके पर ही मौत हो गई। हिट एंड रन हादसे के बाद से मृतक मिथलेश के परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी और बच्चों का तो रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच इस हादसे की जांच में जुटी है। यह घटना बीती रात तकरीबन 11 बजे की है। घटना के समय जब वह गाजीपुर मुर्गा मंडी के पास से गुजर रहे थे तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मिथिलेश सड़क पर गिर गए और एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। ताकि अज्ञात वाहन की पहचान कर आरोपी तक पहुंचा जा सके। दिल्ली पुलिस ने मृतक की पहचान 45 वर्षीय मिथिलेश चौबे के रूप में की है। मिथिलेश दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वह बतौर वकील प्रैक्टिस करते थे। मृतक का परिवार मयूर विहार फेस थ्री के जीडी कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है।

Share this Article