Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-दुर्ग की केन्द्रीय जेल पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष, लोहारीडीह की महिला बंदियों से की मुलाकात

News Desk
1 Min Read

दुर्ग.

कबीरधाम के लोहारीडीह गांव की घटना में दुर्ग के केंद्रीय जेल में बंद महिला बंदियों से मुलाकात करने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंची। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को महिला जेल में पहले अपने साथ अधिवक्ता और डॉक्टर को ले जाने पर जेल प्रबंधन ने आधा घंटा रोक दिया जिसके बाद किरणमयी नायक खुद जेल के अधिकारियों के साथ अकेली अंदर गई।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि लोहारीडीह घटना के बाद इस मामले में 35 दोषी महिलाओ को दुर्ग जेल की महिला बंदीगृह में रखा गया है। जिनसे मुलाकात कर उनका बयान लिया गया है। इनमे दो को छोड़कर 33 महिलाओं के शरीर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। सभी का बयान लिया गया है। महिलाओं के चोटों के पुष्टि के लिए फोटोग्राफ लेना भी आवश्यक है उनके इलाज के लिए महिला डॉक्टरो को नियुक्त किया जाना चाहिए। वही इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच अगर होगी तो वह राज्य शासन के खिलाफ नहीं जाएंगे। ऐसी स्थिति में हाईकोर्ट के जस्टिस से जांच करने की मांग की है और सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share this Article