Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान ने क्यों बुलाया भारत का भगोड़ा मुस्लिम उपदेशक, 15 दिन क्या करेगा जाकिर नाइक…

News Desk
2 Min Read

कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।

वह अक्टूबर महीने में 15 दिन तक पाकिस्तान में रहेगा। वह अक्टूबर में इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में व्याख्यान देने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। एक समाचार रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

भारत से 2016 में भाग गए नाइक पर भारत में नफरत फैलाने, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के आरोप हैं। बीस सितंबर को जाकिर नाइक आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई है।

इसमें जानकारी दी गई है कि नाइक पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा कर रहा है।

इस दौरान जाकिर का बेटा फारिक नाइक, जो एक इस्लामी विद्वान भी है, उसके साथ मौजूद रहेगा। वह भी तीनों शहरों में व्याख्यान देगेा।

जानकारी के मुताबिक कराची का कार्यक्रम मोहम्मद अली जिन्ना के मकबरे के सामने स्थित बाग-ए-कायद में होगा। ट्रिब्यून डॉट कॉम डॉट पीके की रिपोर्ट के अनुसार, यह दौरा 5 अक्टूबर को कराची में शुरू होगा और 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में समाप्त होगा।।

फिलहाल जाकिर नाइक मलेशिया में रहता है और भारत वहां से उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी रखे हुए है। हाल ही में नाइक ने सोशल मीडिया पर भारतीय मुसलमानों से वक्फ संशोधन विधेयक को अस्वीकार करने का आह्वान किया था।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी ऐक्शन में आ गए थे। रिजिजू ने उन्हें वक्फ संशोधन विधेयक बहस में हस्तक्षेप करने को लेकर सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी।

The post पाकिस्तान ने क्यों बुलाया भारत का भगोड़ा मुस्लिम उपदेशक, 15 दिन क्या करेगा जाकिर नाइक… appeared first on .

Share this Article