Google Analytics —— Meta Pixel

कृष्णा नगर अग्निकांड, 28 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

News Desk
2 Min Read

जिला मुख्यालय स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदोखरा पंचायत अंतर्गत कृष्णा नगर अनुसूचित टोले में बुधवार रात गरीब परिवारों के घरों में आग लगाने और फायरिंग की घटना में पुलिस ने 28 लोगों पर FIR दर्ज की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। पीड़ित संजय मांझी के पुत्र व्यास मुनि के आवेदन के आधार पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 372/24 दर्ज किया गया। आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धारा को लगाते हुए 28 लोगों नामजद किया गया है। अन्य लोगों के विरुद्ध भी मामले में कांड दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बरामद किए तीन देसी कट्टे और मिस्ट फायर राउंड
गिरफ्तारी के क्रम में आरोपितों के पास से तीन देसी कट्टा, तीन मिस्ट फायर राउंड, दो खोखा, एक पिलेट एवं छह मोटर साइकिल बरामद हुआ। वहीं, अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है। पुलिस कार्यालय से जानकारी दी गई कि बुधवार की शान 07:15 बजे सूचना प्राप्त हुई, जिसमें कृष्णा नगर में नदी के किनारे स्थित झोपड़ियों में आग लगने की बात कही गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस टीम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 एवं अग्निशमन दस्ता दल घटना स्थल पर पहुंचा।

FSL टीम ने घटना स्थल पर की तकनीकी जांच!
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी FSL टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। एफएसएल ने एक-एक झोपड़ी का मुआयना किया। जिसमें तकनीकी जांच करते हुए आग से जली राख के अंश तथा कुछ नमूने लिए गए।

Share this Article