Google Analytics —— Meta Pixel

ग्रहण के बाद आज शाम को चमकेगा चंद्रमा

News Desk
1 Min Read

भोपाल । आज चद्रग्रहण के बाद आज शाम को चंद्रमा बहुत चमकदार होगा। बुधवार रात में आकाश चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक रहते हुए सुपरमून के रूप में चमकेगा। यह जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी के चारों ओर अंडाकार पथ में परिक्रमा करता पूर्णिमा का चंद्रमा जब पास के बिंदु पर होता है तो चंद्रमा बड़ा और चमकदार दिखता है , इसे सुपरमून कहते हैं। सारिका ने बताया कि चंद्रमा माह में एक दिन पृथ्वी से सबसे दूर होता है इसे अपोजी कहते हैं तो एक दिन पास के बिंदु पर आ जाता है इसे पेरिजी कहते है। बुधवार के इस सुपरमून को कार्नमून, हार्वेस्ट मून भी नाम दिया गया है। खास बात यह है कि भारतीय समय के अनुसार सुबह सबेरे पश्चिमी भारत के नगरों में चंद्रमा पर उपछाया ग्रहण की खगोलीय घटना होने के बाद शाम को वह सुपरमून के रूप में तेज चमक के साथ आकाश में वापसी करेगा। आज पूनम का चांद पेरिजी की स्थिति में होगा। इस समय चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी लगभग तीन लाख 57 हजार 286 किमी होगी।

Share this Article