Google Analytics —— Meta Pixel

आयुष्मान पैकेज दरों को पुनर्निर्धारित करने की मांग को लेकर आईआईएम के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्यमंत्री से मुलाकात की

News Desk
1 Min Read

रायपुर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से आयुष्मान के पैकेज दरों को कई वर्षों बाद फिर से पुनर्निर्धारित करने की मांग की है। इस मांग पर स्वास्थ्य मंत्री जी ने सभी विशेषज्ञों की एक संयुक्त कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। आई एम ए रायपुर ने पूरी आयुष्मान योजना का उड़ीसा राज्य की बीजू योजना से तुलनात्मक अध्ययन कर पुन: अवलोकन करते हुए पैकेज सहित समयबद्ध पारदर्शी भुगतान प्रणाली को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया है।

प्रतिनिधिमंडल ने आज फिर से मुलाकात के दौरान आयुष्मान योजना को इंश्योरेंस मोड में दिए जाने का तथ्यात्मक विरोध जताया है और संभावित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर ने बायोमेडिकल वेस्ट की दरों और उनके निष्पादन में आ रही दिक्कतों की तरफ भी स्वास्थ्य मंत्री जी का ध्यान दिलाया है।

Share this Article