Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी अब बचकानी नहीं शैतानी हरकतें कर रहे हैं – किरेन रिजिजू

News Desk
3 Min Read

नई दिल्‍ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, राहुल गांधी पहले ऐसा प्रतिपक्ष नेता हैं। जिन्होंने भारत विरोधी सोच वाली सांसद इल्हान उमर से मुलाकात की।  रिजिजू ने कहा – कांग्रेस के मुख्य सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस कहती है कि अफजल गुरु को जो फांसी दी गई वह गलत थी। आज ये लोग उनके साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी अब बचकानी नहीं शैतानी हरकतें कर रहे हैं। विदेश से प्रेरणा लेने वाले लोग, आज विदेश जाकर भारत के खिलाफ बातें कर रहे है, जो निंदनीय है।  रिजिजू ने कहा – नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा धारा 370 को खत्म कर देंगे? इसके बाद एससी एसटी आरक्षण का क्या होगा? जब राहुल गांधी का पक्का वाला वोट बैंक मजबूत हो जाएगा, जब एक ही कलर दिखेगा, तब वो आरक्षण खत्म कर देंगे। उनका विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं कहना चाहता हूं कि आज पूरी दुनिया में भारत में माइनॉरिटी सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने इल्हान उमर से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस नेता राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी आज बिल्कुल राष्ट्र के विरोध पर उतर आए हैं। अमेरिका जाकर ऐसी सांसद से मिल रहे हैं जो भारत के खिलाफ बोलती रही हैं, भारत के खिलाफ अभियान चलाती रही हैं।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी की इल्हान उमर से मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अब खुलेआम भारत के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से उन्हें आम आते हैं और चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा आता है। भारत के विरोधी जितने भी देश और विदेशी सांसद हैं, वे सब उनके मित्र हैं। उन्हें भारत से प्यार नहीं है, वे भारत में रहना नहीं चाहते हैं लेकिन देश के लोगों को अंग्रेजों के सिद्धांत फूट डालो और राज करो के आधार पर बांटकर देश पर राज करना चाहते हैं।
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि, इल्हान उमर कश्मीर और खालिस्तान को अलग देश बनाने का समर्थन करती हैं। राहुल गांधी इसी एजेंडे के लिए अमेरिका में समर्थन जुटा रहे हैं।

Share this Article