Google Analytics —— Meta Pixel

बैंकिंग कर्मकारियो को मनोज राठौर ने दी यातायात नियमों के बारे में अहम जानकारी

News Desk
2 Min Read

कोरबा  यातायात पुलिस कोरबा जिला ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। यातायात के निर्देशन में यातायात पुलिस कोरबा द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा कर हर वर्ग तक संदेश पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए कोरबा नगर और शहरी क्षेत्र में कामकाज हो रहा है।
        वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात एएसआई मनोज राठौर ने आईसीआईसीआई बैंक पहुंचकर कर्मचारीयो को नियमों के संबंध में जानकारी दी और इनका परिपालन करने को कहा। कम्युनिटी को अपने साथ जोडने और उसे यातायात नियमो से जुड़ी हुई हर प्रकार की जानकारी देने के लिए कोरबा जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
        विद्यालय/महाविद्यालय से लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में यातायात दल अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ लोगों को यातायात नियम और उनके महत्व को बता राई हैं। इसी कड़ी में कोरबा के आईसीआईसीआई बैंक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
        इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस विभाग की ओर से सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, कांस्टेबल संजय लहरे, अरुण भट्टपहररे, दिल चंद खूंटे के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ कार्यक्रम का समन्वय किया गया। कार्यक्रम में बैंक मैनेजर शिवा भारद्वाज और कर्मचारी के द्वारा दी गई जानकारी को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Share this Article